अशोकनगर के पछाड़ी खेड़ा स्थित एक शॉपिंग मॉल में बुधवार शाम चोरी की वारदात हो गई। यहां काउंटर पर रखे 5 से 6 हजार रुपए एक युवक चोरी कर ले गया। घटना के वक्त मॉल संचालक किसी काम में व्यस्त थे। जब वे लौटे तो गल्ले से पैसे गायब मिले। सीसीटीवी चेक करने पर एक युवक पैसे चुराते नजर आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के समय मॉल संचालक वीरेंद्र सिंघाई काउंटर पर नहीं थे। इसी बीच एक युवक मॉल में दाखिल हुआ। उसने पहले इधर-उधर देखा और जैसे ही उसे मौका मिला, काउंटर के पास रखे सेफ से पैसे निकाले और रफूचक्कर हो गया। ग्राहक खरीदी कर रहे थे, बाहर रेकी भी की सीसीटीवी फुटेज में चोर काले रंग की जैकेट पहने दिखाई दे रहा है। वह चोरी करने से पहले कुछ देर तक मॉल के बाहर खड़ा होकर रेकी करता रहा। खास बात यह है कि जिस वक्त वारदात हुई, मॉल में ग्राहकों की आवाजाही थी और लोग खरीदी कर रहे थे। भीड़ के बीच चोर ने बड़ी सफाई से हाथ साफ कर दिया।


