अशोकनगर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद:एक युवक के हाथ में गोली लगी, दूसरे पक्ष के व्यक्ति से भी मारपीट

राजपुर व आमखेड़ा गांव के बीच में बुधवार की रात के समय दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया, जिनमें से एक युवक को दूसरे पक्ष के द्वारा हाथ में कट्टा से गोली मारना बताई गई है, जबकि दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसके साथ लाठी से मारपीट की घटना हुई है। कचनार पुलिस ने दोनों पक्षों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो वह घटना स्थल गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र का होना बताया, इसके बाद उन्होंने संबंधित पुलिस को जानकारी दे दी है। तिलक राज यादव निवासी झागर ने बताया कि वह उसके भाई सागर सिंह के साथ बुधवार को करीला गया था। रात के समय लौट कर आ रहा था, जैसे ही राजपुर व आमखेड़ा गांव के बीच पहुंचा, तो रास्ते में उन्हें उदयभान, नीतू, मलखान, पप्पू व श्री लाल ने रोक लिया। युवक ने बताया कि उदयभान के हाथ में काटा था उसने पहले हवा में फायर किया, दूसरा सागर सिंह के ऊपर किया जो उसके हाथ में लगी। साथ ही उन्होंने कहा इसके बाद सभी लोग भाग गए, लेकिन मलखान को उसने पकड़ लिया, इसके बाद उसके साथ उन्होंने मारपीट कर दी। लाठी व फरसा से की मारपीट वहीं, दूसरे पक्ष के मलखान सिंह ने बताया कि वह पास के ही हुरी गांव के अंदेशा व सोमंत के साथ राजपुर कपड़ों की सिलाई करवाने के लिए डालने गया था, वहां से रात के समय लौटकर घर आ रहा था, इसी दौरान रास्ते में रघुवीर, तिलकराज, सागर अपने चार अन्य साथियों के साथ मिले, जिन्होंने लाठी व फरसा से मारपीट कर दी। यह विवाद चुनाव के समय से चल रही पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है। घटना के बाद तिलक राज घायल भाई को लेकर कचनार थाने पहुंचा। जबकि माखन को पुलिस घटनास्थल से उठाकर लाई थी। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हुए दोनों पक्षों के लोग कचनार थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले हैं, जबकि घटनास्थल आरोन थाना क्षेत्र में आता है। पनवाड़ी चौकी को दी घटना की जानकारी वहीं, कचनार थाना प्रभारी पूनम सेलर ने बताया की घायलों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद राजपुर चौकी प्रभारी को घटना स्थल पर भेजा तो वह पनवाड़ी चौकी थाना आरोन क्षेत्र का था। रात को ही वहां की पुलिस को जानकारी दे दी थी वह लोग भी आ गये थे, जिन्होंने पूरी कार्रवाई की। मामले को लेकर पनवाड़ी चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि हमारे यहां का घटनास्थल होने की वजह से अशोकनगर की जिला अस्पताल से हमने देहाती नालसी ले ली है, आरोन थाने में असल अपराध कायम करेंगे। दोनों ही पक्षों की ओर रिपोर्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *