अशोकनगर में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि:विधायक बोले- मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक संकट से उबारा, सूचना का अधिकार भी दिया

छतरपुर के गांधी पार्क चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद काफी देर तक कांग्रेस कार्यकर्ता चौराहे पर बैठे रहे और उन्हें याद किया गया। विधायक हरीबाबू राय ने कहा कि मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छे से संभाला। देश को आर्थिक संकट से उबारा और बहुत से कानून भी उन्होंने बनाए। साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत अच्छा काम किया, सूचना का अधिकार उन्होंने ने ही शुरू किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन से जुड़ी बातों का वर्णन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक हरीबाबू राय, जिला अध्यक्ष और बाकी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *