अशोकनगर में पेड़ पर लटका मिला नाबालिग का शव:घर के पास खेत पर भूसा लेने गई थी, मां ने फंदा काटकर शव उतारा

अशोकनगर में रविवार देर रात एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ पर लटका मिला। रविवार शाम वह खेत पर भूसा लेने गई थी, देर रात तक नहीं लौटी तो मां ने जाकर देखा। जहां पेड़ पर उसका शव लटका था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला देहात थाना क्षेत्र के परासरी गांव का है। मृतिका किशोरी का नाम राधिका पुत्री बैजनाथ सिंह यादव उम्र 14 वर्ष है। मृतका के परिजनों ने बताया कि उनके घर से 1 किलोमीटर दूर खेत है जहां पर भूसा रखा हुआ है। राधिका दोपहर के समय अपने घर से भूसा लेने के लिए खेत पर गई थी। जब वह एक डेढ़ घंटे तक घर वापस नहीं आई तो मां को चिंता हुई और वह उसकी तलाश करते-करते खेत तक पहुंच गई, जाकर देखा तो लड़की खेत में ही एक इमली के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटकी हुई थी, जिसके बाद मां ने तुरंत ही फंदा को हंसिया से काट दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां सोमवार की सुबह के समय मृतका के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतका आठवीं क्लास में पढ़ रही थी वह पास के फौजूखेड़ी गांव के स्कूल जाती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *