अशोकनगर में मंगलवार को 7 घंटे की बिजली कटौती:सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी, कई इलाके होंगे प्रभावित

मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने मंगलवार को शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती की घोषणा की है। कंपनी के सहायक प्रबंधक के अनुसार, 33/11 केवी उपकेंद्र में केबल क्षमतावृद्धि और प्रतिस्थापन कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती बिजली कटौती से आजाद मोहल्ला, इमामचौकी, पुराना बस स्टैंड, पारासर मोहल्ला, गणेश कॉलोनी, बोहरे कॉलोनी, तायडे कॉलोनी और सोनी कॉलोनी के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग के अनुसार, संजय स्टेडियम के पीछे, पुराने होमगार्ड कार्यालय के पास और तायडे कॉलोनी में स्थित ट्रांसफॉर्मरों पर केबल प्रतिस्थापन कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और केबलों को अपग्रेड करने का कार्य किया जाएगा, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और सुचारू हो सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर बिजली कटौती की अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *