अशोकनगर में मदरसा शिकायत पर युवक से मारपीट; VIDEO:चंदा नहीं देने पर पीटा, दाढ़ी खींची; FIR दर्ज

अशोकनगर जिले के चंदेरी में शनिवार को एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ने एक मदरसे की शिकायत की थी, जिसके बाद उसके साथ यह घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, और मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित मोहम्मद जावेद अंसारी (40), निवासी बाहर शहर वार्ड क्रमांक 14, चंदेरी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह नया बस स्टैंड पर खड़ा था। तभी फरदीन खान, जुनैद खान और अनस मुखिया उसके पास आए। उन्होंने जावेद से कहा कि उसने उनके अराफात वेलफेयर सोसायटी मदरसे की शिकायत की है और उसे बंद कराने की कोशिश कर रहा है। आरोपियों ने जावेद से मदरसे के चंदे के लिए 20 हजार रुपए की मांग की। जब जावेद ने पैसे देने से इनकार किया, तो उन्होंने उसे गालियां देना शुरू कर दिया और थप्पड़ों से मारपीट की। इस दौरान जावेद के माथे और होंठों पर चोटें आईं और खून निकल आया। जुनैद ने उसकी दाढ़ी पकड़कर खींच दी, जिससे दाढ़ी के बाल उखड़ गए। मारपीट का वीडियो बनवाकर खुद वायरल किया
अनस मुखिया ने अपने मोबाइल से इस मारपीट का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। घटना के समय आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए थे। जावेद अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसने अराफात वेलफेयर सोसायटी मदरसे की शिकायत की थी। जावेद के अनुसार, आकिब मौलाना, जाबिर हाफिज, इसरार मुल्ला, सहीद पोस्ती और माहिर टुनटुनी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उसने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने जुनैद खान और फरदीन खान से उसे पिटवाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *