अशोकनगर में शाढ़ौरा फाटक पर एक ही जगह दो हादसे:45 और 55 वर्षीय दो व्यक्तियों की मौत

अशोकनगर-गुना रोड पर शाढ़ौरा के रेलवे फाटक के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय बाइक सवार धर्मेंद्र अहिरवार की मौत हो गई। चक्क चिरौली निवासी धर्मेंद्र पिता हरिराम अहिरवार अशोकनगर स्थित एक वेयरहाउस में काम कर घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना रात करीब 10:30 बजे के करीब हुई। हादसे के बाद धर्मेंद्र को एम्बुलेंस से शाढ़ौरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी शिनाख्त हुई। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इसी स्थान पर रविवार दोपहर को भी एक अन्य सड़क दुर्घटना हुई थी। उस हादसे में एक नेक्सॉन कार ने पीछे से दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में भी एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। एक ही दिन में एक ही जगह पर दो बड़े हादसे होने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *