अशोकनगर में शुक्रवार को 7 घंटे बिजली बंद:केबल क्षमता वृद्धि के लिए मेन बाजार फीडर पर काम

अशोकनगर में 9 जनवरी शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र से संबंधित फीडरों पर केबल क्षमता वृद्धि और प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा। यह कार्य केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत होगा। इसके चलते अशोकनगर सबस्टेशन से निकलने वाले मेन बाजार फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस बिजली कटौती से सुभाष गंज, प्रदीप कटपीस, मेन सराफा बाजार, रामलीला मंच और आसपास के स्थानीय क्षेत्र प्रभावित होंगे। कंपनी के सहायक प्रबंधक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्युत प्रदाय बंद या चालू करने का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *