रांची | जेके योग इंटरनेशनल के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु लेखक स्वामी मुकुंदानंद दूसरी बार रांची आ रहे हैं। अशोकनगर देवालय और चिंतन स्थल पर 16 और 17 दिसंबर को शाम 5.30 बजे से 8 बजे तक श्रीमद् भागवत गीता और नारद भक्ति सूत्र पर उनका प्रवचन होगा। स्वामी मुकुंदानंद मन मैनेजमेंट योग और भक्ति की शिक्षाओं के लिए जाने जाते हैं। जगतगुरु कृपालु महाराज के वरिष्ठ शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ने अपने लेक्चर रिट्वीट और लिखे हुए कामों के माध्यम से लोगों की मदद करने में अपनी जिंदगी लगा दी है। आईआईटी दिल्ली से बीटेक और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता से एमबीए कर चुके स्वामी ने करियर की शुरुआत कारपोरेट जगत से शुरू की, लेकिन आध्यात्मिक काम को पूरा करने के लिए इस्तीफा देकर सन्यास ले लिया। रोज लेक्चर देते हैं योग और मेडिटेशन सीखते हैं और दुनिया भर के भक्तों को गाइड करते हैं।


