अशोकनगर में 1100 विद्यार्थियों ने एक साथ किया गीता पाठ:कलेक्टर-विधायक भी हुए शामिल; 15वें अध्याय के श्लोकों का हुआ वाचन

अशोकनगर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में सोमवार को गीता जयंती के अवसर पर सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इसमें 1100 विद्यार्थियों ने एक साथ श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों का पाठ किया। कार्यक्रम में कलेक्टर आदित्य सिंह और अशोकनगर विधायक हरी बाबू राय सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने गीता के 15वें अध्याय का वाचन किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमद्भागवत गीता पूजन और आरती के साथ हुई। स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजन स्थल पर चार ब्लॉक बनाए गए थे, जहाँ छात्र और छात्राओं को अलग-अलग पंक्तियों में बैठाया गया था। प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
सामूहिक पाठ के दौरान प्रेरणा गीता, अनुगायन और सरस्वती वंदना की प्रस्तुतियाँ दी गईं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर लगाई गई गीता प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया और उसका निरीक्षण भी किया। प्रशासन और विश्व गीता प्रतिष्ठानम् का संयुक्त आयोजन
यह आयोजन श्रीमद्भगवद्गीता के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय और विश्वगीताप्रतिष्ठानम्, उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पिछले कुछ दिनों से तैयारियाँ की जा रही थीं। तहसीलों में 500-500 लोगों ने किया पाठ
जिला मुख्यालय के अलावा तहसील स्तर पर भी आयोजन हुए। मुंगावली, चंदेरी, बहादुरपुर, शाढौरा, नईसराय, ईसागढ़ और पिपरई में प्रत्येक स्थान पर 500-500 प्रतिभागियों ने सामूहिक गीता पाठ में हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *