अशोक चक्र के बाद भारत नक्शे से छेड़छाड़ का आरोप:रायगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता ने की FIR दर्ज की मांग; कांग्रेसियों ने भी की शिकायत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के बाद से राजनीति गरमा गई है। खरसिया विधायक उमेश पटेल पर अशोक चक्र के अपमान के बाद नक्शे से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने विधायक पर यात्रा के दौरान भारत के नक्शे से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर इन आरोपों पर खरसिया में कांग्रेसियों ने थाना में आवेदन देकर विधायक उमेश पटेल की छवि खराब करने वालो पर कार्रवाई की मांग की है। भारत के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ का आरोप भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने कोतवाली थाना में शिकायत की है कि 16 सितंबर को कांग्रेस की रैली में सार्वजनिक स्थान पर कांग्रेस पार्टी के खरसिया विधायक उमेश पटेल द्वारा एक पोस्टर, बैनर में भारत के आधिकारिक नक्शे के साथ जान बुझकर छेड़छाड़ की गई है। इस कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट समेत कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। इस प्रकार का कार्य राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 तथा 1971 BNS धारा 295(2), 153(2) और 335 का कानूनन अपराध है। उन्होंने शिकायत आवेदन में लिखा है कि भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे राष्ट्रीय अखंडता और एकता की भावना को भी ठेस पहुंचती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उमेश पटेल, सचिन पायलट और रैली के आयोजकों समेत पोस्टर बैनर छापने वाले संस्थान व संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कार्रवाई किया जाए। कांग्रेसियों ने थानेदार को सौंपा आवेदन वहीं दूसरी ओर खरसिया विधायक उमेश पटेल की छवि को धूमिल करने के आरोप में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता खरसिया थाना पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा नेताओं, उनके कार्यकर्ताओं और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा से जुड़े कुछ नेता और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार विधायक उमेश पटेल की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में कांग्रेस नेताओं ने चौकी प्रभारी अमित तिवारी को नामजद आवेदन सौंपा और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। इनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि इस प्रकार की हरकतें खरसिया की शांति-व्यवस्था बिगाड़ने और अफवाह फैलाने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। आवेदन में जिन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। उसमें महेश साहू, रविंद्र गवेल, सौरभ अग्रवाल, विजय शर्मा, राजेश महंत, राहुल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, गायत्री केशरवानी, राधे राठौर, साहिल शर्मा (चीनू पार्षद), निलेश अग्रवाल, अखिल गर्ग, योगेश गर्ग, मनीष रावलनी, यश अग्रवाल, कैलाश शर्मा, लाला राठौर, अमित साहू, किशोर शर्मा समेत कई लोगो के नाम शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *