पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा ने पठानकोट में एक विशेष समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ‘वीबी जी राम जी’ योजना के बारे में जानकारी दी और मनरेगा में कथित भ्रष्टाचार को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। जिसके कारण इसका नाम बदलकर ‘वीबी जी राम जी’ योजना रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों को मिलता है। पंजाब सरकार को बताया झूठ बोलने वाली सरकार उन्होंने 80 करोड़ लोगों को अनाज वितरण और प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र किया, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी घर कच्चा न रहे। शर्मा ने पंजाब सरकार को ‘ढिंढोरा पीटने वाली और झूठ बोलने वाली सरकार’ बताया। अश्विनी शर्मा ने यह भी बताया कि ‘जी राम जी’ योजना में 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार प्रदान किया जाएगा।


