झाबुआ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। यातायात पुलिस ने एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। वहीं कोतवाली पुलिस ने माता-पिता की डांट से घर से भागे एक नाबालिग बालक को महज 6 घंटे में सकुशल ढूंढा। मोड़ पर असंतुलित होकर खाई में गिरी बाइक यातायात थाना प्रभारी कमल मिंदल ने बताया कि कल्याणपुरा से मेघनगर जाते समय एक बाइक सवार मोड़ पर असंतुलित होकर खाई में गिर गया। बाइक पेड़ से टकराकर पत्थर से जा भिड़ी, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई। घटना बुधवार शाम 6:30 बजे की है। पुलिस टीम ने बिना देरी किए घायल युवक को यातायात पुलिस की मोबाइल वैन से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से भाग छात्र कोतवाली झाबुआ पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे को महज 6 घंटे में सकुशल बरामद किया। बुधवार दोपहर लगभग 4 बजे बालक के परिजनों ने थाना कोतवाली झाबुआ में उसके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक प्रकरण दर्ज किया गया। कोतवाली टीआई आर सी भास्करे ने बताया कि आईपीएस स्कूल का 9वीं कक्षा का छात्र माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से भाग गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। गुजरात से दाहोद से नाबालिग को ढूंढ़ा संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया, तकनीकी विश्लेषण का उपयोग किया गया और सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस की सतर्कता और त्वरित समन्वय के कारण नाबालिग बालक को गुजरात राज्य के दाहोद से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।


