​​​​​​​असंद्रा में भूमि विवाद में होमगार्ड जवान की पिटाई:पीड़ित आधी रात पहुंचा थाने, लगाई न्याय की गुहार

असंद्रा थाना क्षेत्र के हकामी गांव में बुधवार की शाम एक होमगार्ड के जवान को अवैध कब्जे की शिकायत करना महंगा पड़ गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही शिकायतकर्ता जवान की बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित जवान ने रात में थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। जानकारी के अनुसार, हकामी गांव निवासी बृजेश सिंह, जो वर्तमान में डायल 112 पर ड्यूटी कर रहे हैं, के चाचा रामकैलाश सिंह अपनी आबादी की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इस दौरान गांव के अंकित सिंह, पिंटू सिंह और सोनू सिंह ने वहां खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया। शिकायत मिलने पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जा रोक दिया। बृजेश सिंह ने बताया कि उसी दिन उन्होंने एसडीएम रामसनेहीघाट को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें अवैध कब्जा रोकने की गुहार लगाई थी। एसडीएम के आदेश पर असंद्रा थाने के हेड कांस्टेबल विनोद सिंह देर शाम मौके पर पहुंचे और विपक्षियों को जमीन से दूर रहने की चेतावनी दी। इसके बाद नाराज विपक्षियों ने बृजेश को दीवान की मौजूदगी में खींचकर पीटना शुरू कर दिया। जब बृजेश के चाचा रामकैलाश और विजय सिंह उसे बचाने आए, तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। इस दौरान दीवान मूकदर्शक बने रहे। पीड़ित जवान ने रात को थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। इंस्पेक्टर असंद्रा जेपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *