असम की अफसर के घर मिले 2 करोड़ के जेवर:92 लाख कैश बरामद; असम CM बोले- रिश्वत लेकर हिंदुओं की जमीन संदिग्धों के नाम की

असम सिविल सेवा (ACS) की अधिकारी नूपुर बोरा को आय से ज्यादा संपत्ति रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया। स्पेशल विजिलेंस टीम ने नूपुर के गुवाहाटी वाले घर पर छापा मारा। जहां से 92 लाख नकद और लगभग 2 करोड़ के जेवर बरामद किए गए। एक दूसरी टीम ने बारपेटा में उनके किराए के घर पर भी छापा मारा, जहां से करीब 10 लाख नकद बरामद हुए।विजिलेंस ने नूपुर के सहयोगी लाट मंडल सुरजीत डेका के घर भी छापा मारा। नूपुर पर आरोप हैं कि उन्होंने बारपेटा रेवेन्यू सर्किल में रहते हुए पैसे के बदले हिंदुओं की जमीन संदिग्ध व्यक्तियों के नाम की थी। फिलहाल नूपुर कामरूप के गोरोइमारी में सर्किल ऑफिसर हैं। CM सरमा ने कहा कि विवादित जमीन मामलों में नाम जुड़ने की शिकायतों के बाद पिछले 6 महीनों से उन पर नजर रखी जा रही थी। इसलिए हमने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 6 साल की सर्विस और आय से कहीं ज्यादा संपत्ति असम सिविल सर्विस अधिकारी नूपुर बोरा 2019 में सिविल सेवा में शामिल हुईं। बोरा का जन्म 31 मार्च 1989 को हुआ था। वह कामरूप जिले के गोलाघाट की रहने वाली हैं। वह कामरूप जिले के गोरोइमारी में एक सर्कल ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। उन्होंने गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से इंगलिश लिट्रेचर में ग्रेजुएशन किया है और कॉटन कॉलेज से पढ़ाई की है। बोरा 2019 में असम सिविल सेवा में शामिल हुईं और उन्होंने कार्बी आंगलोंग में सहायक आयुक्त के रूप मेंप्रशासनिक करियर शुरू किया। इस पद पर वे मार्च जून 2023 तक रहीं। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… बर्खास्त IAS पूजा खेडकर के माता-पिता पर मारपीट-अपहरण का आरोप: दोनों फरार; कार की ट्रक से टक्कर के बाद हेल्पर को उठा ले गए थे बर्खास्त IAS अधिकारी पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर, उनकी पत्नी मनोरमा और बॉडीगार्ड प्रफुल सालुंखे पर ट्रक के हेल्पर के अपहरण और मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने सोमवार को बताया, दिलीप और सालुंखे ने ट्रक हेल्पर प्रह्लाद कुमार (22) को जबरन गाड़ी में बैठाकर पुणे के चतुर्श्रृंगी स्थित घर ले जाकर बंधक बना लिया और पिटाई भी की। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *