भास्कर न्यूज | जांजगीर अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के आवासीय परिसर में आकृति महिला मंडल (सीनियर क्लब) ने आनंद मेला का आयोजन किया। आनंद मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार और जनरेशन कंपनी की प्रथम महिला प्रभा कटियार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता एचएन. कोसरिया एवं आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष शशि कोसरिया द्वारा मुख्य अतिथि को हिमांचली टोपी और शॉल भेंटकर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीजीटीआई कोरबा पूर्व के कार्यपालक निदेशक एसके. बंजारा, एचटीपीएस. कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार सिंह, डीएसपीएम. कोरबा पूर्व के मुख्य अभियंता संजीव कंसल, प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षद्वय निवेदिता बंजारा एवं अलका कंसल, संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रुक्मणी सिंह शामिल हुए। आनंद मेला में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल व मनोरंजक खेलों के स्टॉल लगाए गए थे। आनंद मेला में आए सभी अतिथियों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया गया। आनंद मेला में असम माघ बिहू थीम पर बनाई गई सेल्फी पॉइंट और आकृति महिला मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्यों का बिहू पोशाक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में बच्चों द्वारा मनमोहक बिहू नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रबंध निदेशक एसके कटियार और प्रथम महिला प्रभा कटियार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महिला मंडल की उपाध्यक्ष अनीता द्विवेदी, गंगोत्री ध्रुव, संगीता साव और विजया शाह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य प्रीति बंजारे, अर्चना लकड़ा, सुनीता परगनिया, देवश्री ठाकुर, यशु साहू, दिव्या पित्रोदा, अर्पणा झा एवं सीनियर क्लब के सचिव मुकेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा।


