जैसलमेर | नभडूंगरराय मंदिर सेवा समिति व ग्राम पंचायत डेढ़ा के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन देकर मंदिर के आसपास चल रहे पौधरोपण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले घुरिया गांव के असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि निभिया गांव में नभडूंगर पहाड़ी पर स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक देवी मंदिर, मुहार महादेव मंदिर तथा भूरा बाबा की गुफा व समाधि स्थल आए हुए हैं। इनके चारों तरफ की परिधि में बंजड़ एवं वनस्पति विहिन भूमि पर संतुलन बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों, मंदिर विकास समिति, ग्राम पंचायत डेढ़ा व सिपला की ग्रामसभा में सर्व सम्मति से निर्णय लेकर पौधरोपण का प्रस्ताव तैयार किया गया। कार्यस्थल पर घुरिया गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने रोड़ा अटका दिया है। मौके पर कार्य कर रहे श्रमिकों को भी भगा दिया।


