असुरक्षा के माहौल में सरकार के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश

आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो रविवार को जमशेदपुर के व्यवसायी देवांग गांधी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने देवांग गांधी के अपहृत पुत्र कैरव गांधी की सकुशल वापसी के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। कैरव गांधी के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सुदेश महतो ने कहा कि राज्य में असुरक्षा का माहौल रहेगा, तो राज्य सरकार के विदेश दौरे का क्या फायदा? उन्होंने परिजनों को ढांढस भी बंधाया। इसके बाद सुदेश महतो गालूडीह पहुंचे और हत्याकांड के शिकार तारापद महतो की उपमुखिया पत्नी आशारानी महतो व परिजनों से मिले। उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, नंदू पटेल, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कई नेता उपस्थित रहे। अपनी जिम्मेवारी से भाग नहीं सकती राज्य सरकार महतो ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग नहीं सकती। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में निवेश की संभावनाओं को ढूंढने के लिए विदेश भ्रमण कर रहे हैं और लंदन तथा दावोस जा रहे हैं। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि कानून व्यवस्था ठीक नहीं रहेगी तो उनका दौरा व्यर्थ साबित होगा। खराब माहौल में निवेशक नहीं आएंगे। मौके पर सत्यनारायण महतो, सुखबीर सिंह सिरे, अप्पू तिवारी, मंटू शुक्ला, ललित सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, दुर्योधन महतो, रामदेव हेंब्रम आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *