गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में असुरन चौक पर बुधवार की रात 2 बजे हुए सड़क हादसे में देवरिया के व्यापारी आमिर लारी की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो को परिजन लखनऊ लेकर चले गए थे। इसमें एक महराजगंज की युवती भी शामिल थी। 2 का गोरखपुर के निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। व्यापारी व उनके दोस्त कार से गोरखपुर पार्टी करने आए थे। लौटते समय उनकी कार निर्माणाधीन गोलंबर से टकरा गई। लखनऊ में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर महराजगंज चले गए। देवरिया के मोतीलाल रोड निवासी टाइल्स कारोबारी 35 वर्षीय अमित लारी अपने दोस्त देवरिया के ही भटवलिया निवासी 34 वर्षीय जीत शाही, मोहन रोड निवासी 30 वर्षीय सिद्धार्थ शर्मा व सिविल लाइन के 34 वर्षीय पार्थ शुक्ला के साथ पार्टी करने गोरखपुर आए थे। वे मेडिकल कालेज रोड स्थित रेडिएंट रिजार्ट गए थे। महराजगंज जिले की 28 वर्षीय एक युवती भी उनके बुलाने पर पार्टी में शामिल होने आयी थी। दो घायलों को लखनऊ ले गए परिजन
घटना के बाद सभी को मेडिकल कालेज ले जाया गया था। जहां डाक्टरों ने आमिर को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज शुरू हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन पार्थ शुक्ला व महराजगंज की युवती को लेकर लखनऊ चले गए। जहां युवती की मौत हो गई और पार्थ की हालत गंभीर बनी हुई है। दो घायलों का गोरखपुर के अलग-अलग निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। खुला था एयर बैग एक्सीडेंट के बाद एयर बैग भी खुला था। माना जा रहा है कि इसी के चलते कार चालक की जान भी बची है। एक्सीडेंट के बाद तस्वीरों में एयर बैग साफ नजर आ रह है। जीत शाही की है कार
पुलिस के मुताबिक रेडिएंट रिजार्ट से पार्टी करने के बाद सभी वरना कार से वापस लौट रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण गोलंबर पर कार अनियंत्रित हो गई। पुलिस का कहना है कि आगे बैठक आमिर की मौत हो गई थी। कार जीत शाही की थी और वही चला रहे थे।


