कवर्धा| जिला अस्पताल परिसर के पर्याप्त पार्किंग की जगह है। इसके बाद भी कई बाइक सवार लोग अपने वाहन को अस्पताल परिसर के भीतर ही रख देते है। अस्पताल के सामने ही पुलिस सहायता केन्द्र के बाहर वाहनों को रखा जाता है। देखादेखी में दूसरे लोग भी यहां पर वाहन को रख रहे है। यहां पर आने-जाने के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।


