अस्पताल सड़क हुई चौड़ी, सुगम हुआ सफर

चिरमिरी | रीजनल हॉस्पिटल गोदरीपारा के पास लगने वाले साप्ताहिक शनिचरी बाजार में अब यातायात व्यवस्था पहले की तुलना में काफी हद तक सुचारू हो गई है। कुछ सप्ताह पहले तक बाजार क्षेत्र में बेतरतीब खड़े वाहनों, ठेलों और रेवड़ियों के कारण आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सबसे गंभीर स्थिति अस्पताल आने-जाने वाली एम्बुलेंस के मार्ग में अवरोध को लेकर थी, जिससे मरीजों की जान पर भी खतरा उत्पन्न हो रहा था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने बाजार में यातायात सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए। थाना प्रभारी विजय सिंह के अनुसार बाजार क्षेत्र और आसपास फुटपाथों व सड़कों पर अनधिकृत कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई और लगातार समझाइश के प्रभाव से व्यापारियों ने अब अपने ठेले और रेवड़ी सड़क के बीच में लगाने के बजाय किनारे व्यवस्थित ढंग से लगाना शुरू कर दिया है। इस बदलाव से न केवल वाहनों के लिए पर्याप्त जगह मिल रही है, बल्कि पैदल चलने वालों को भी सुरक्षित रास्ता उपलब्ध हो रहा है। थाना प्रभारी ने चेताया कि भविष्य में भी यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस पहल का उद्देश्य मरीजों, पैदल यात्रियों और वाहनों के लिए निर्बाध और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *