अस्मिता पेंचक सिलाट लीग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 40 किलो भार में विनीशा प्रथम

भास्कर न्यूज | सरायकेला झारखंड पेंचक सिलाट एसोसिएशन एवं सरायकेला-खरसावां एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सरायकेला स्थित एनआर प्लस 2 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस प्रांगण में अस्मिता पेंचक सिलाट लीग प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से तकरीबन 150 बालिका प्रतिभागियों ने विभिन्न भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए। इसके तहत 40 किलो भार वर्ग में विनीशा हेंब्रम प्रथम, सुष्मिता कुमारी द्वितीय एवं पुष्पा कुमारी तृतीय, 25 किलो भार वर्ग में सुमन महतो प्रथम, आराध्या कुमारी द्वितीय एवं पारवी प्रिया तथा नंदिता चौधरी संयुक्त रूप से तृतीय, 35 किलो भार वर्ग में रिया कुमारी प्रथम, अमृता हांसदा द्वितीय एवं लक्ष्मी सरदार तथा नैना मिश्रा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा विभिन्न भार वर्ग में अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से चैंबर ऑफ कॉमर्स सरायकेला के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, झारखंड पेंचक सिलाट की महासचिव डॉली सिंह, मानसिंह बानरा एवं अमित कुमार झा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *