अस्सी उड़दे आसरे तेरे सानू रख चरणा दे नेड़े…

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री बालाजी सेवा संघ व बालाजी सेवा परिवार की तरफ से शास्त्री नगर जंजघर में बालाजी की विशाल चौकी का आयोजन बाबा संतराम जिंदल की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम बाबा संतराम जिंदल ने बालाजी महाराज को फूल माला व पुष्प अर्पण की व ज्योति प्रचंड की व पुष्प वर्षा कर चौकी आरंभ करने का आशीर्वाद लिया। बृजमोहन जिंदल, शिव नारायण गुप्ता व अशोक सिंघानिया ने बालाजी को पुष्प माला भेंट की। बालाजी महाराज के सोने और चांदी से बने दरबार की शोभा बहुत ही निराली थी, फूल बंगले की सेवा का सौभाग्य लुंबा परिवार को मिला। प्रसिद्ध भजन गायक महंत सुनील रावत एंड पार्टी ने सुंदर भजनों द्वारा किस्मत वालों को मिलता है बालाजी का दरबार, अस्सी उड़दे आसरे तेरे सानू रख चरणा दे नेड़े, असी तेरे कोलो महारानी होर वी कम कारणे ने आदि। भजनों से दरबार में उपस्थित संगत को झूमने पर विवश कर दिया। बाबा संतराम जिंदल ने कहा कि जिस घर में माता-पिता की इज्जत नहीं होती उस परिवार के किसी सदस्य की कहीं भी इज्जत नहीं हो सकती। माता-पिता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। इस दौरान सौरभ सिंघानिया, अशोक सिंघानिया, अरुण गुप्ता, सचिन गर्ग, मनी गोयल, रजत जिंदल, दीपक बुलारा, माधव जिंदल ने आई हुई संगत को लंगर व प्रसाद वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *