अहमदाबाद से भेजा गया 8 तोला सोना रास्ते में चोरी:खेडापा थाना पुलिस ने बस के खलासी को किया गिरफ्तार

शादी सीजन में जड़ाई के काम के लिए अहमदाबाद से भेजा गया सोना रास्ते में चोरी हो गया। इस मामले में पुलिस ने खलासी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि प्रार्थी जयदीप सुरेश कुमार सोनी निवासी अहमदाबाद ने रिपोर्ट दी कि उसने 8 तोला सोना घड़ाई और जड़ाई के काम हेतु अपने रिश्तेदार रवि सोनी निवासी बीकानेर के पास 20 दिसंबर को मिलन बस (नं. AR-11-D-3600) के ड्राइवर रणवीरसिंह के माध्यम से भेजा था। रवि सोनी ने काम पूरा कर 25 दिसंबर को सोना वापस बस के ड्राइवर रणवीरसिंह के साथ अहमदाबाद भेजा, लेकिन जब ड्राइवर बस स्टैंड पहुंचा तो बॉक्स में से सोना गायब मिला। ड्राइवर और फरियादी ने बस की सीसीटीवी फुटेज चैक की तो सोयला स्थित महाराज होटल के बाहर बस का खलासी श्रवणसिंह निवासी नाथडाऊ बैग उतारते हुए दिखाई दिया। इसके बाद फरियादी जयदीप सोनी ने खेडापा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी लाखाराम ने बताया कि आरोपी खलासी श्रवणसिंह पुत्र नखतसिंह निवासी नाथडाऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *