अहिवारा में राऊत नाच स्पर्धा खजरी की मंडली विजेता बनी

भास्कर न्यूज | नंदिनी अहिवारा श्री रामकृष्ण जागृति मंच, नंदिनी-अहिवारा द्वारा 32वें वर्ष में आयोजित दो दिवसीय मंडई मेला, छत्तीसगढ़ी स्तरीय राऊत नाच प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को छत्तीसगढ़ी परंपरा के रंग में रंग दिया। पहले दिन राऊत नाच प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमों ने प्रस्तुति दी। निर्णायक हलधर चंद्राकर, गोबिंद यादव रहे। स्पर्धा में प्रथम जय राधा कृष्णा राऊत नाचा नृत्य मंडली, ग्राम खजरी (घुमका), द्वितीय मित्र मंडल नृत्य नाचा पार्टी, बिलहरी, तृतीय जय श्री कृष्णा कन्हैया अहीर नृत्य मंडली, मानपुर (घुमका), चतुर्थ जय श्री कृष्ण बलदाऊ राऊत नाचा पार्टी, ग्राम खरा (घुमका), पंचम पुरस्कार जयश्री कृष्ण बलराम राऊत नृत्य मंडली, ग्राम परसदा पार को मिला। मुख्य अतिथि सीजीएम नंदिनी खदान चिंताला श्रीकांत, नपा अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, दाऊ संतोष ताम्रकार, उमेश मिश्रा, भूपेन्द्र वर्मा, महेशचंद्र कटारे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दाऊ आनंद ताम्रकार रहे। रात में हमर छत्तीसगढ़ लोक कला मंच और सीजी स्टार लक्षित झांझी व काजल सोनबेर की प्रस्तुति हुई। दूसरे दिन ‘रंग छत्तीसा’ में पूनम- दिव्या तिवारी की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। बतौर अतिथि सांसद विजय बघेल, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जगनीक यादव, नटवर लाल ताम्रकार आदि थे। समिति अध्यक्ष भुपेन्द्र वर्मा, बेमप्रकाश, महेशचन्द्र कटारे, हलधर चंद्राकर, सुशील साहू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *