गुमला| डीएवी गुमला के विद्यार्थियों ने छोटी उम्र में ही कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ऐसी ही एक बच्ची आरोही खंडेलवाल को आज वंदना सभा में प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत साहू ने पुरस्कृत किया। ज्ञातव्य है कि आरोही ने छोटी उम्र में ही इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक आफ़ रिकार्ड्स जैसे कई रिकॉर्ड क़ायम किया है। उसकी दो पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रधानाचार्य ने इन उपलब्धियों पर उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। गुमला|बड़ा दुर्गा मंदिर में अहीर यादव समाज, जिला गुमला की बैठक अनिल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष जन्माष्टमी आगामी 16 अगस्त (शनिवार) को बड़ा दुर्गा मंदिर में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवदयाल गोप, युवा अध्यक्ष आशीष गोप, जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव एवं अजय ओहद्दार, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, बसंत गोप, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता देवी एवं उनके पति विनोद यादव, तथा नगर अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


