अहीर-समाज की खेलकूद प्रतियोगिता में 120 टीमों ने लिया भाग:दूसरे दिन क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले हुए

राजसमंद जिले के सकरावास गांव में आयोजित अहीर समाज की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल मैदान में जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने को मिला। प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मैदान में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अहीर समाज के अध्यक्ष लेहरू लाल अहीर ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 120 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें क्रिकेट की 45 टीमें, वॉलीबॉल की 23 टीमें, कबड्डी की 40 टीमें तथा रस्सा कसी की 12 टीमें शामिल हैं।दूसरे दिन खेले गए क्रिकेट मुकाबलों में मरमी, फाचर अहीरान, गणेशपुरा, फूंकिया, हमीरगढ़, कोटडी, भींडर, तिलस्मा, तखतपुरा, बावल, गुआ का कुआं, पुरोहितों का सावंता, चौकन का खेड़ा, देवीपुरा, सथाना, बनाकिया कलां, सकरावास चारभुजा ग्रुप, सुरावास और लसाडिया की टीमें विजेता रहीं। वॉलीबॉल में सरेरी, चारभुजा स्पोर्ट्स क्लब सकरावास, पीपली अहिरान और कृष्णा क्लब सकरावास की टीमें जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचीं। कबड्डी में रामाखेड़ा, जावद, सहाड़ा ब्लॉक, पेमाखेड़ा, कोलपुरा और भोपालसागर ब्लॉक की टीमें विजेता रहीं। वहीं रस्सा कसी में पीपली अहिरान, पीपली डोडियान, कृष्णा क्लब सकरावास और बालाजी ग्रुप की टीमें विजयी रहीं। अहीर ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन कल होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *