धौलपुर में आंगई थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। इस कार्रवाई से इलाके के पत्थर माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर आंगई क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। यह पूरी कार्रवाई आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई। जब्त किए गए वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।


