आंगनबाड़ियों में 16 दिन तक मनाया वजन त्योहार

कोंडागांव| जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 से 25 फरवरी तक वजन त्योहार मनाया गया। इस में कुपोषित व अत्यंत कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण आहार रेडी टू ईट व गर्म भोजन दिया गया। शिशुवती माताओं, किशोरियों में हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की गई। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 50320 बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी के बच्चों के बेहतर पोषण स्तर के लिए प्रोत्साहित किया गया जिससे बच्चों का समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *