आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:पीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मानदेय न्यूनतम वेतन के बराबर करने की मांग

झालावाड़ में अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद संभागीय अध्यक्ष मंजू कारपेंटर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देश के नौनिहालों के शिक्षण और पोषण का कार्य कर रही हैं, जिससे देश और राज्यों के भावी कर्णधार तैयार होते हैं। इसके बावजूद उन्हें वर्तमान में बहुत कम मानदेय मिल रहा है। संघ ने ऑल इंडिया फेडरेशन की ओर से आग्रह किया कि ‘स्वैच्छिक मानदेय कार्मिक’ की परिभाषा को पुनः परिभाषित करने की आवश्यकता है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय न्यूनतम वेतन के बराबर किया जाए। इसमें अकुशल श्रमिकों के लिए 20,358 रुपए, अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए 22,568 रुपए, कुशल श्रमिकों के लिए 24,804 रुपए और उच्च कुशल श्रमिकों के लिए 26,910 रुपए प्रतिमाह मानदेय लागू करने की बात कही गई है। ज्ञापन सौंपते समय सावित्री नामदेव, विद्या पचेटा, विलम कंवर, ममता मेवाड़ा, राजेश मीणा, शशिकला, संजू कंवर, मंजू शर्मा, लीला श्रृंगी, रामसिंह वर्मा, संतोष चौहान, कविता कंवर सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *