आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 97 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, आवेदन आज से

बीकानेर | महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। 97 पदों पर मानदेय कार्मिकों की भर्ती के लिए 12वीं पास महिला अभ्यर्थी 23 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगी। कुल पदों में 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 76 सहायिकाओं के शामिल हैं। महिला बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई ने बताया कि आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 जनवरी निर्धारित की गई है। महिला अभ्यर्थी फॉर्म भरकर संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकेंगी। अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित मापदंडों के आधार पर वरीयता के आधार पर होगा। ‌रिक्त पदों वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर शहरी क्षेत्र के लिए संबंधित वार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित राजस्व गांव की 12वीं पास महिलाएं ही आवेदन की पात्र होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *