भास्कर संवाददाता | विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने मंगलवार को अरिहंत बिहार गेट स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 28/56 और शेरपुरा के मतदान केंद्र क्रमांक 194 का निरीक्षण किया। उनके साथ विदिशा एसडीएम और नगरपालिका सीएमओ मौजूद रहे। विधायक ने SIR मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण सर्वे की प्रगति की जानकारी ली। संबंधित कर्मचारियों को मतदाता सूची को शत–प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। जागरूकता अभियान के तहत विधायक वार्ड नंबर 26 के दुर्गानगर मंडल क्षेत्र पहुंचे। यहां रॉयल सिटी, जेल रोड, हीरापुरा और सिंहवाहिनी माता मंदिर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर–घर दस्तक दी। SIR फॉर्म भरने की स्थिति जानी। जिन घरों में फॉर्म जमा नहीं हुए थे, वहां निवासियों से आज ही फॉर्म जमा कराने की अपील की गई। स जनसंपर्क कार्यक्रम में दुर्गानगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, छत्रपाल शर्मा, राम प्रसाद पासी, सागर मीणा, रविन्द्र रघुवंशी, गौरव महेश्वरी, लीलाधर लोधी, आशिफ पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।


