आंगनबाड़ी केंद्र के सामने बन गया कचरा डंपिंग जोन

कवर्धा| शहर का गंगानगर वार्ड-7 इन दिनों गंदगी की मार झेल रहा है। वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के ठीक सामने कचरे का ढेर जमा हो गया है। आसपास के घरों से निकलने वाला दैनिक कचरा लोग यहीं फेंक रहे हैं। नियमित सफाई नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है। कई दिनों तक कचरा नहीं उठाया जाता। प्लास्टिक, घरेलू अपशिष्ट और सड़े-गले पदार्थ खुले में पड़े रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *