आंगनबाड़ी में बच्ची की मौत पर भड़के चीफ जस्टिस:कहा-क्यों रखा था DJ का सामान, क्या आंगनबाड़ी में नाच-गाना होता है, कलेक्टर से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर के एक आंगनबाड़ी केंद्र में DJ के लोहे के पाइप गिरने से 3 साल की मासूम बच्ची की मौत पर कड़ी नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि आंगनबाड़ी परिसर में डीजे का सामान क्यों रखा गया, क्या वहां नाच-गाना होता है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कोर्ट ने कलेक्टर बिलासपुर से व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी पूछा है कि पीड़ित परिवार को अब तक क्या मुआवजा और आर्थिक सहायता राशि दी गई। डिवीजन बेंच ने कहा कि हमारी नजर में आया तो किसी को नहीं छोड़ेंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी। दरअसल, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। बीते 14 अगस्त को आंगनबाड़ी में खेल रही तीन साल की मासूम मुस्कान महिलांग पर डीजे का लोहे का पाइप गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल 3 साल के मासूम बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि महिला एवं बाल विकास विभाग और स्थानीय पुलिस ने शुरुआत में मामले को दबा दिया था। लेकिन, जब एक सप्ताह बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में लगी चोट सामने आई, तब जाकर डीजे संचालक पर एफआईआर दर्ज की गई। हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, कलेक्टर से मांगा जवाब
इस मामले को स्वत: संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने जनहित याचिका माना है। इस दौरान शासन की तरफ से बताया गया कि आंगनबाड़ी में कर्मचारी के रिश्तेदार डीजे संचालक है, जिसने अपना सामान वहां रखा दिया था। साथ ही यह भी बताया कि इस लापरवाही के लिए डीजे संचालक रोहित देवांगन और उसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हाईकोर्ट ने इस घटना को बेहद गंभीर मानते हुए बिलासपुर के कलेक्टर को शपथ पत्र पेश करने का आदेश दिया है। साथ ही पूछा है कि पीड़ित परिवार को अब तक मुआवजा और सहायता राशि दी गई है क्या। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हाईकोर्ट ने कलेक्टर से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब …………………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आंगनबाड़ी में सिर पर गिरा लोहे का पाइप…बच्ची की मौत:बिलासपुर में खेलते वक्त हादसा,आप नेता बोलीं-पुलिस ने केस दबाया, अब DJ संचालक पर FIR बिलासपुर में आंगनबाड़ी में खेल रही मासूम के ऊपर लोहे का पाइप गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल 3 साल के मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना 14 अगस्त की है। इस मामले को पुलिस एक सप्ताह तक दबाई बैठी रही। आम आदमी पार्टी के विरोध और शिकायत के बाद अब जाकर पुलिस ने DJ संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *