आंधी-बारिश, बिजली गिरने की 3 घटनाओं में 4 मौत:बलरामपुर में गेहूं, सरसों, टमाटर की फसल बर्बाद, बस्तर में देर-रात बरसा पानी; आज भी अलर्ट

छत्तीसगढ़ के पांचों संभागों में आज भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी अंधड़ और हल्की बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट है। शुक्रवार देर रात तक बस्तर में बारिश हुई ओले गिरे, सरगुजा संभाग के कई इलाकों में पानी बरसा, जबकि बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ और सामरी इलाके में करीब एक घंटे तक ओले गिरे। इस बीच अलग-अलग तीन घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। कटघोरा में अंधड़ से राइस मिल की निर्माणाधीन दीवार गिरी, जिससे काम कर रहे दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई और 6 घायल हो गए। जबकि बलरामपुर में बिजली गिरने से एक की और MCB (मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर) में एक महिला की जान गई। बलरामपुर में खेत से लेकर मैदान में बर्फ की चादर बिछ गई। ओले गिरने से गेहूं, सरसों, अरहर के अलावा मिर्च, टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। रायपुर, बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव समेत कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। दीवार ढहने से 2 मजदूरों की मौत, ओले गिरने से फसल बर्बाद होने की तस्वीरें कल से बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 23 मार्च से प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान बलरामपुर जिले के सामरी में 36.0 मिमी बारिश हुई। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर के माना इलाके में 36.4 °C रहा। 18.9°C न्यूनतम तापमान के साथ जगदलपुर सबसे ठंडा रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एक टर्फ लाइन (द्रोणिका) के कारण प्रदेश में बादल, बारिश और ओले गिरने की स्थिति बनी। बलरामपुर और MCB में बिजली गिरने से 2 की मौत बलरामपुर के गणेशमोड़ में बिजली गिरने से एक बुजुर्ग इरफान खान (60) की मौत हो गई और उसका साथी हसनात खान (45) घायल हो गया। दोनों चादों के कंदरी से बलरामपुर आ रहे थे। मौसम खराब होने पर वे झोपड़ीनुमा घर में बारिश से बचने रुके थे। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों चपेट में आ गए। शुक्रवार को मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के भरतपुर ब्लॉक में ओले गिरे। सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई, जिसकी वजह से ठंड भी बढ़ गई है। ठंड और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके पहले गुरुवार को चैनपुर गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से मानमती (50) की मौत हो गई थी। वहीं आंगन में खेल रहे दो बच्चे बाल-बाल बच गए। मौसम बदलने के साथ गिरा तापमान मौसम में बदलाव के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और सरगुजा में गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मार्च में अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे बना हुआ है। रायपुर में छाए रहेंगे बादल, पड़ सकती हैं बौछारें मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। आज दिन का पारा 36 डिग्री और रात का पारा 25 डिग्री के आस-पास रह सकता है। शुक्रवार को रायपुर में शाम के बाद आउटर इलाकों में बारिश हुई । जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। बिलासपुर में दिन का पारा सामान्य से कम शुक्रवार को यहां दिन का टेम्प्रेचर 34°C रिकॉर्ड किया गया, यह सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा जो औसत से 4.4 डिग्री ज्यादा था। वहीं गौरेला पेंड्रा मरवाही में 27.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। जो सामान्य से करीब 6 डिग्री कम था।हुई वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रहा। बस्तर में भी बारिश और ओले गिरे शुक्रवार रात को बस्तर संभाग के जिलों में तेज बारिश हुई और ओले गिरे। रात करीब 11 बजे तेज हवाएं चली। जिसके बाद रात 12 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई और उसके आधे घंटे बाद रात 12:30 से झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा यह सामान्य से कम था। वहीं रात का पारा 18.9 डिग्री रिकॉर्ड रहा। यह भी सामान्य से कम रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *