आंधी में घर पर गिरा पेड़, दो जख्मी

गिरिडीह | शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश में नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर भंडारीडीह में 65 वर्षीय जहांगीर अंसारी के खपरैल वाले घर पर आम का पेड़ गिर गया। हादसे में जहांगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उन्हें धनबाद रेफर कर दिया। इसी तरह हुट्टी बाजार में मो. आजम अंसारी की 40 वर्षीय पत्नी नजमा खातून के माथे पर चहारदीवारी गिर गई। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें भी इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल जहांगीर ने बताया कि आंधी आते देख वह घर के अंदर चले गए थे। तभी घर के परिसर में खड़ा आम का पेड़ गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *