आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को आग लगने से धमाका हो गया। इससे फैक्ट्री में काम कर रहे आठ लोगों की जान चली गई। इसके अलावा सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। फायर ऑफिसर डी निरंजन रेड्डी ने बताया- हमें दोपहर करीब 1 बजे विस्फोट की सूचना मिली। दमकल की तीन गाड़ियां और 50 फायर फाइटर्स तुरंत मौके पर भेजे गए। इंसानी गलती की वजह से फैक्ट्री में विस्फोट होने की आशंका है। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और गृह मंत्री बात करके विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद की तस्वीरें… पूर्व CM ने कार्यकर्ताओं से मदद करने को कहा
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस पार्टी के मुखिया जगन मोहन रेड्डी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने पार्टी नेताओं को प्रभावित परिवारों से मिलने और जरूरी सहायता मुहैया कराने को कहा है।


