गढ़वा | रंका थाना क्षेत्र विश्रामपुर गांव के बड़वाहा टोला गांव में महिला ने खुद जहर खाकर व अपनी डेढ़ वर्ष की पुत्री को भी जहर खिला कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उक्त महिला स्वर्गीय लाल देव कोरबा की पत्नी पुष्पा देवी और उसकी पुत्री करिश्मा कुमारी बताई गई है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पुष्पा देवी के पति मुंबई मे मजदूरी का काम करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान कुछ दिन पहले उसकी मौत हो गई थी। इसी सदमे में आकर उसने पहले बेटी को पंछी मारने वाली कीटनाशक खिला दी। इसके बाद स्वयं को पंछी मारने वाली कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने दोनों मां-बेटी को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गढ़वा | सामाजिक सहभागिता और प्रशासनिक समन्वय से निरंतर संचालित आइये खुशियां बांटें अभियान अपने लगातार 51वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। आज यह मानवीय पहल मझिआंव के दलको गांव के आसपास रहने वाले जरूरतमंद मजदूर परिवारों के बीच चलाई गई। जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान गर्म कपड़ों के साथ-साथ जींस, शर्ट, फ्रॉक, कुर्ता, पैंट, मोज़े, टोपी जैसी रोज़मर्रा की उपयोगी वस्त्र भी वितरित किए गये। अपनी ज़रूरत की चीज़ें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे, वहीं बुजुर्गों की आँखों में राहत और संतोष साफ झलक रहा था।


