आईआईएम रांची में एआई शिक्षण केंद्र की शुरुआत

रांची । आईआईएम, रांची में ‘सेंटर फॉर टीचिंग विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ की शुरुआत की गई है। इसका उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव 2026 के दौरान वर्चुअल माध्यम से किया। यह केंद्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप काम करेगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों के बीच एआई की समझ बढ़ाना और पढ़ाई के तरीके को आधुनिक बनाना है। इस केंद्र के माध्यम से शिक्षकों को एआई उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही एआई आधारित केस स्टडी और सिमुलेशन तैयार किए जाएंगे, जिससे पढ़ाई अधिक व्यावहारिक और रोचक बने। संस्थान के सभी डिग्री पाठ्यक्रमों में एआई से जुड़े विषय जोड़े जा रहे हैं। इसके अलावा, कार्यकारी शिक्षा, परामर्श सेवाओं और उद्योग से जुड़े प्रोजेक्ट में भी एआई का उपयोग किया जाएगा। यह पहल छात्रों को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *