इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) विशेष टूर पैकेज लेकर आ रहा है। जिसमें आगरा, ग्वालियर, झांसी, उरई, कानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से पुरी, कोलकाता और गंगासागर की धार्मिक यात्रा कराई जाएगी। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 5 फरवरी 2026 को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन ग्वालियर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी होते हुए पुरी पहुंचेगी। यात्रा 9 दिन और 10 रात की होगी। यात्री 14 फरवरी को वापस आगरा कैंट स्टेशन लौटेंगे। यह ट्रेन आगरा कैंट से चलकर ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और बनारस रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को लेने के लिए ठहरेगी। इन धार्मिक स्थलों का कराएगी दर्शन आईआरसीटीसी द्वारा संचालित इस भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रियों को देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इनमें विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (ओडिशा), कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) और राम मंदिर और हनुमानगढ़ी (अयोध्या) शामिल हैं। सीटों की व्यवस्था ट्रेन में कुल 767 बर्थ उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें सेकेंड एसी 49 सीटें, थर्ड एसी 70 सीटें और स्लीपर क्लास की 648 सीटें हैं। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज यात्रियों को एक ही यात्रा में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर देगा। LTC एवं EMI की सुविधा भी इस यात्रा में LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। इस प्रकार मिलेगा पैकेज कैसे ले सकते हैं पैकेज इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। उक्त यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।


