आईएएस क्लब में शादी समारोह के दौरान कमरे से 2 लाख रु. मूल्य के सामान चोरी

रांची | लालपुर थाना क्षेत्र स्थित आईएएस क्लब से शादी समारोह के दौरान एक कमरे से 2 लाख रुपए के जेवरात, नगदी व मोबाइल की चोरी हो गई। इस संबंध में लालपुर थाना में बोकारो निवासी अजय कुमार ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि वे अपने भांजे की शादी में शामिल होने 28 अप्रैल को मोरहाबादी स्थित आईएएस क्लब में परिवार के साथ कमरा नंबर 11 में रुके थे। रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच उनके माता-पिता के कमरे से चोरी हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *