आईएएस सर्विस मीट के दूसरे दिन बोट क्लब पहुंचे अफसर:चार टीमों के बीच हुई रोमांचक बोट रेस, कुकिंग प्रतियोगिता में भी दिखेगा अधिकारियों का हुनर

भोपाल में आयोजित आईएएस सर्विस मीट के दूसरे दिन शनिवार को बोट क्लब में बोट रेस का आयोजन हुआ। बड़े तालाब में आयोजित बोट रेस में चार हाउस रेड, ब्लू, ग्रीन और यलो के अधिकारी और उनके परिजन कड़ाके की ठंड में उत्साह के साथ शामिल हुए। 200 मीटर की दूरी वाली रेस में प्रत्येक टीम में तीन वयस्क पुरुष, एक अनुभवी खिलाड़ी, एक महिला और एक बच्चा शामिल थे, साथ ही चार सपोर्ट सदस्य एक गाइड और एक ड्रमर भी टीम के साथ थे। बोट रेस के दौरान डीजे की धुनों और गीत-संगीत ने माहौल को और रंगीन बना दिया। सुबह लहरों के बीच रेस और मौज-मस्ती के बाद अधिकारी अरेरा क्लब में दिनभर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसके साथ ही आज चारों हाउस के तहत कुकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें अलग-अलग व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इस कुकिंग कॉम्पीटिशन में महिला और पुरुष आईएएस अधिकारियों के साथ उनके परिजन भी शामिल होकर अपनी-अपनी टीम का उत्साह बढ़ाएंगे। इसके अलावा चारों हाउस के तहत आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता में महिला और पुरुष आईएएस अधिकारी और उनके परिजन अलग-अलग व्यंजन बनाकर अपनी टीम का उत्साह बढ। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की संतुष्टि के साथ हुआ। तस्वीरों में देखें अफसरों की बोट रेस बोट रेस के पल-पल के अपडेट्स जाने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *