आईएफसीआर क्रिकेट मैच . पठानकोट ने 186 स्कोर बना जम्मू को हराया

इंटरनेशनल फैलोशिप क्रिकेट लविंग का 3 दिवसीय क्रिकेट मैच खत्म हो गए। रविवार को फाइनल मैच जम्मू और पठानकोट की टीम में खेला गया। रोटरी क्लब ईको के चार्टर्ड प्रधान एडवोकेट एसएस बत्तरा, सहायक गवर्नर रोटेरियन जसपाल सिंह, रोटरी जिला 3070 और प्रधान हरबीर सिंह की अध्यक्षता में कराए टूर्नामेंट में पठानकोट ने फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। अमनदीप एकेडमी में खेले मैच में पठानकोट टीम ने टॉस जीता और जम्मू को बेटिंग करने का मौका दिया। जम्मू की टीम ने 20 ओवर में 182 रन बनाए। जबकि पठानकोट की टीम ने 19.1 ओवर खेलकर 186 रन बनाकर ट्राफी अपने नाम की। इस क्रिकेट मैच में जम्मू टीम के सोनू मल्होत्रा ने 30 बॉल में 30 रन बनाए और उन्हें बेस्ट वेट्स मैन ट्राफी जीती। वहीं पठानकोट टीम में सन्नी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते 18 गेंद में 53 रन बनाए। वहीं मैन आफ दा मैच पठानकोट के डॉ. उदय के मिला। उन्होंने 16 गेट में 23 रन और 4 ओवर में तीन विकेट गिराए। इस मौके पर विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह, मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया और 3070 के गर्वनर रोहित ओबराय मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *