भास्कर न्यूज| लुधियाना आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजीपीटीयू) की 27वीं वार्षिक एथलेटिक मीट में लुधियाना के गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज (जीएनडीईसी) और आईकेजीपीटीयू के एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट एथलेटिक चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। गिल पार्क स्थित जीएनडीईसी में हुई इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 20 कॉलेजों के एथलीट्स ने हिस्सा लिया। स्पर्धाओं में स्प्रिंट, मध्यम व लंबी दूरी की दौड़, हर्डल्स, रिले दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो जैसी प्रतिस्पर्धाएं हुईं। मुख्य अतिथि आईकेजीपीटीयू के वाइस चांसलर डॉ. सुशील मित्तल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ के परिणामों में लड़कों में जीएनडीईसी के पवन सिंह बिष्ट पहले, तनवीर सिंह दूसरे और सीसीटी, लांडरां के कबीर प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में सुमन ने पहला, कशिश केसरी ने दूसरा और बिमला देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप में लड़कों में अंश शर्मा ने पहला, मनजोत सिंह ने दूसरा और मुकुल धामू व बिट्टू देओरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में सिमरनप्रीत कौर ने पहला, बलजीत कौर ने दूसरा और जानवी ओबेरॉय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में लड़कों में आदर्श कुमार सिंह ने पहला, किरत मुक्ता ने दूसरा और तिजवोक जेम्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में टेंडाई होप ने पहला, मधुर ने दूसरा और खुशप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में लड़कों में अतंशुल परमार पहले, गुरजोत सिंह दूसरे और अनमोल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में एरिका बाक एंजेलिम ने पहला, पूजा ने दूसरा और अनमोलप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ में लड़कों में राहील नजीर ने पहला, अनीश कुमार ने दूसरा और अरुण कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में लड़कों में मुकुल कौशिक ने पहला, आशीष ने दूसरा और युवराज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में मस्कीनजोत कौर ने पहला, अंकिता ने दूसरा और पैट्रिशियर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में लड़कों में गगनदीप सिंह ने पहला, कुश देथलिया ने दूसरा और हेमंत कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में गुरकला ने पहला, सोनम ने दूसरा व सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।रिले प्रतियोगिता में लड़कियों में जीएनडीईसी एसओए, लुधियाना की टीम ने पहला, सीजीसी, लांडरां की टीम ने दूसरा और जीएनडीईसी, लुधियाना की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में लड़कों में हर्षप्रीत सिंह ने पहला, सौम्या ढींगरा ने दूसरा और कुश देथलिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में जपनप्रीत कौर ने पहला, मनीषा ने दूसरा और हेलेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में जीएनडीईसी के प्रिंसिपल डॉ. सहिजपाल सिंह ने प्रतिभागियों व आयोजकों की सराहना की व खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बताया।


