आईजी उमेश जोगा का नीमच में पहली बार निरीक्षण:पुलिस कंट्रोल रूम पर अधिकारियों के साथ विशेष बैठक, आईजी जोगा ने अपराधों की समीक्षा की

उज्जैन रेंज के आईजी उमेश जोगा रविवार देर शाम को नीमच पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की, जिसमें अपराधों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। रात तक चली बैठक में उन्होंने मुख्य रूप से जिले में तस्करी के अपराधों को कम कर शिकंजा कसने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। एसपी अंकित जायसवाल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया उज्जैन रेंज का प्रभार संभालने के बाद यह आईजी जोगा का नीमच आगमन पहला था। इस अवसर पर एसपी अंकित जायसवाल ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली। वहीं, पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने बताया कि कार्यालय कार्य दिवसों के दौरान हमेशा उनके पास कोई न कोई पीड़ित आता है, इसलिए वह पूरी कोशिश करते हैं कि समय देकर उनकी सुनवाई कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार या रविवार के अवकाश में वह रेंज के किसी भी जिले का निरीक्षण करते हैं, जहां वह अपराध और कार्य की समीक्षा करते हैं। आज पहली बार नीमच आगमन हुआ है। यहां कंट्रोल रूम पर एक औपचारिक बैठक हुई, जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी से बातचीत की गई। पुलिस कार्य की सराहना, दुगनी तस्करी कार्रवाई का हुआ उल्लेख इस दौरान आईजी जोगा ने बताया कि उन्होंने देखा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है, खासकर तस्करी और एनडीपीएस (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) के मामलों में पिछले साल की तुलना में दुगनी कार्रवाई की है। इसके साथ ही संपत्ति संबंधित अपराधों में भी अच्छा रिकवरी हुआ है। महिला संबंधित और अन्य सभी अपराधों में कमी आई है। विवेचना का स्तर भी अच्छा है, लेकिन इसके बावजूद हर क्षेत्र में और बेहतर करने की गुंजाइश हमेशा रहती है, और इसके लिए उन्होंने सभी को निर्देश दिए हैं। आईजी जोगा ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को निपटाने में एसपी और उनकी टीम को सराहा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पर फोकस उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि थाने में आने वाले पीड़ित को खुश होकर लौटने का एहसास होना चाहिए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लक्ष्य के बारे में आईजी जोगा ने बताया कि पूरे संभाग में ट्रैफिक को लेकर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। सभी एसपी से चर्चा की गई है और पुराने घटनाक्रमों को देखते हुए आने वाले समय में योजना बनाकर काम किया जाएगा। आस-पास के जिलों और राज्यों से बेहतर समन्वय बढ़ाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप अब किसी भी घटनाक्रम का खुलासा करने में सफलता मिल रही है। पुलिस ने पहले की तुलना में बेहतर कार्रवाई की है और उनका मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है। बैठक के दौरान एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी अभिषेक रंजन, जिले के एसडीओपी, डीएसपी, सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *