राजस्थान में मूंछों को लेकर अलग ही क्रेज है। मूंछों को आन, बान और शान का प्रतीक माना जाता है। चुनाव जीतने के लिए राजनेता मूंछ पॉलिटिक्स तक कर चुके। एक युवक की मूंछ काटने पर 11 लाख रुपए का जुर्माना तक लग चुका। अब जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार की ओर से कॉन्स्टेबल से मूंछ को लेकर सवाल करने से एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई। सवाल ये था कि क्या पुलिस वालों को मूंछें रखनी चाहिए या नहीं और यदि हां तो फिर इसके उपयोग क्या है? दरअसल, जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार सोमवार शाम 5 बजे पाली के देसूरी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान आईजी पहली लाइन में खड़े कॉन्स्टेबल रामचंद्र के पास पहुंचे। उन्होंने कॉन्स्टेबल से पूछा- रामचंद्र, पुलिस को मूंछें रखनी चाहिए या नहीं, मूंछों का क्या फायदा? आईजी से अचानक ऐसा सवाल सुनकर कॉन्स्टेबल रामचंद्र सकपका गए और जवाब नहीं दे पाए, लेकिन अब आईजी का ये सवाल पूरे महकमे में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिसकर्मी इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि आखिर आईजी ने ये सवाल क्यों पूछा? इससे पहले कभी ऐसा सवाल नहीं पूछा गया, तो क्या पुलिस वालों को मूंछें नहीं रखनी चाहिए। आईजी ने ही बताया, क्यों पूछा ये सवाल- ये सवाल जानबूझकर पूछा गया था। जवानों को कूल करना चाहते थे। पुलिसकर्मियों को सहज करने के लिए ये सवाल पूछा। ऐसे निरीक्षण के दौरान जवान असहज दिखाई देते हैं। वे खुलकर अपनी बात नहीं कह पाते और निरीक्षण केवल औपचारिकता से भर जाता है। जवानों को सहज करने के लिए ही ये सवाल पूछा गया। हेड कॉन्स्टेबल से वर्दी पर लगे बैज की जानकारी पूछी
आईजी विकास कुमार करीब 20 मिनट तक थाने में रहे। इस दौरान उन्होंने एक हेड कॉन्स्टेबल सोहनलाल की वर्दी पर लगे बैज की जानकारी पूछी। इसके बाद हवालात और मालखाने का निरीक्षण किया। आईजी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे लोगों के साथ बेहतरीन कम्युनिकेशन बनाकर काम करें। इससे अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। उन्होंने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय सुविधाओं की कमी पर चिंता भी जताई। यह भी पढ़ें:- मंत्री गजेंद्र बोले-अगर खींवसर हारे तो मूंछ-बाल मुंडवा लूंगा, VIDEO:चौक में खड़ा हो जाऊंगा; ज्योति मिर्धा बोलीं- नेताजी खुद पर करवा सकते हैं हमला हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा- मैं गारंटी देना चाहता हूं कि यह चुनाव हम हार ही नहीं सकते हैं, हार गए तो मेरी मूंछे और बाल मुंडाकर यहां चौक में खड़ा हो जाऊंगा। हेल्थ मिनिस्टर सोमवार शाम को खींवसर के सदर बाजार चौक में जनसभा में बोल रहे थे। (यहां क्लिक करें)


