आईजी ने शस्त्रागार, बंदीगृह, बैरक का किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज | कवर्धा/ सहसपुर लोहारा राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने गुरुवार को सहसपुर लोहारा थाना, डीएसपी अजाक कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण किया। लोहारा थाना पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद किया। उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं सुनीं। समाधान के निर्देश दिए। थाने में रखे सभी जरूरी रजिस्टर की जांच की। मालखाना, शस्त्रागार, महिला और पुरुष बंदीगृह, बैरक, विवेचक कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष और प्रभारी कक्ष का निरीक्षण किया। व्यवस्था की सराहना की। लंबित मामलों की समीक्षा की। विवेचकों को निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के बाद थाना परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा के सहयोग से हुआ। इसके बाद पौधरोपण किया। इसमें आई दीपक झा के साथ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी शामिल हुए। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल रही। पुलिस सहायता केंद्र का शुभांरभ, मिलेगी राहत आईजी झा ने सहसपुर लोहारा के नए बस स्टैंड पर नवस्थापित पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र आम लोगों को त्वरित सहायता देने के लिए शुरू किया गया है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मिश्रा, उपाध्यक्ष हेमंत साहू, जनपद उपाध्यक्ष अशोक पटेल, वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *