हरदा| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आईटीआई परिसर की नई कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार की। संगठन मंत्री आशीष शर्मा ने कहा एबीवीपी विद्यार्थी जीवन में राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए उनके अंदर लीडरशिप का गुण विकसित कर रहा है। यदि कोई राष्ट्र कहता है वह समृद्ध है, सशक्त है तो इसका सीधा तात्पर्य है राष्ट्र का प्रत्येक युवा अपने मन में राष्ट्रभक्ति व राष्ट्र निर्माण की भावना को लेकर के चल रहा है। शर्मा ने बताया नई कार्यकारिणी में परिसर अध्यक्ष अभिषेक पटनारे, परिसर मंत्री डोली यादव, उपाध्यक्ष नीरज पटेल(टेमागांव), कृष्ण कुमार आग्नेश, सह मंत्री प्रदीप पंवार, खेलो भारत गतिविधि संयोजक कृष्णकांत पटनारे, सह संयोजक गौरव पटनारे, एनसीसी प्रमुख हर्ष मौर्य, सह प्रमुख यश मालवीय, एसएफडी प्रमुख गौरव बघेल, सह प्रमुख गौतम केवट, सदस्यों में गौतम केवट, पंकज, लवेश मालवीया, प्रिंस मालवीया, आयुष मालवीया, सोनू निषाद, दुर्गेश धुर्वे, अंकित मेतवा, आभास जोशी, यशवंत भैसारे, अभिषेक राजपूत, गुलशन मल्हारे, प्रदीप देवड़ा, रविकांत, जयकिशन, कन्हैया मल्हारे, लोकेश सेजकर, सागर, उदय मल्हारे, आदर्श मालवीया, पवन कन्हारे, सौरभ ढोके, सौरभ डोंगरे, राहुल चौहान, सुमित भिलाला को बनाया। इस दौरान नगर मंत्री दीपेश चौबे, आयुष शर्मा, आशुतोष पाराशर समेत अन्य मौजूद रहे


