आईडीए अमृतसर की वर्कशॉप: डेंटिस्ट ने सीखीं दांतों के इलाज की नई तकनीकें

अमृतसर| इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए), अमृतसर शाखा द्वारा ‘आधुनिक एंडोडॉन्टिक्स’ विषय पर एक कंटीन्यूइंग डेंटल एजुकेशन (सीडीई) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य दंत चिकित्सकों को नवीनतम क्लिनिकल ज्ञान और उन्नत उपचार पद्धतियों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध एंडोडॉन्टिस्ट डॉ. निखिल बहुगुणा ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर एंडोडॉन्टिक उपचार की आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह आयोजन आईडीए अमृतसर के अध्यक्ष डॉ. कमलदीप शर्मा तथा मानद सचिव डॉ. नितिन वर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर आईडीए पंजाब स्टेट के अध्यक्ष डॉ. भूपिंदर सिंह परहार एवं डॉ. निधि परहार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अंत में मुख्य वक्ता व अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *