आईपीएल का मिनी ऑक्शन आज:इंदौर के रजत वेंकटेश सहित मप्र के 14 खिलाड़ियों की भी बोली

आईपीएल 2026 का एक दिनी मिनी ऑक्शन मंगलवार को अबु धाबी में होगा। शुरुआत स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे (भारतीय समय दोपहर 2:30 बजे) होगी। इस बार टीमें 77 उपलब्ध स्लॉट के लिए 237.55 करोड़ रुपए के कुल पर्स के साथ उतरेंगी। 77 में से 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। ऑक्शन में इंदौर के रजत पाटीदार, आवेश खान और वेंकटेश अय्यर सहित मप्र के 14 खिलाड़ी शामिल हैं। आवेश को लखनऊ, अरशद को गुजरात, अनिकेत को हैदराबाद और माधव तिवारी दिल्ली कैपिटल ने रिटेन किया है। वेंकटेश का बेस प्राइज 2 करोड़ और कुलदीप सेन का बसे प्राइज 75 लाख रु. है। वहीं अन्य खिलाड़ियों का 30 लाख रु. है। पिछले सीजन में रजत की कप्तानी में 18 साल बाद आरसीबी चैंपियन बनी थीं। वेंकटेश कोलकाता टीम में शामिल थे, पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं होने पर उन्हें कोलकाता ने रिलीज कर दिया। ऑक्शन में उनका बेस प्राइज 2 करोड़ है। कुलदीप सेन को पंजाब ने रिलीज किया है उनका बेस प्राइज 75 लाख रुपए है। पिछले सीजन में उन्हें 80 लाख में खरीदा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *